देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल छात्र-छात्राओं पर नकेल कसने के लिए दून पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देशों पर गुरुवार देर रात एसपी सिटी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने प्रेमनगर क्षेत्र के पीजी और हॉस्टलों में औचक चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने छात्र-छात्राओं को स्पष्ट हिदायत दी कि किसी भी तरह का हुड़दंग या नशा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, पीजी व हॉस्टल संचालकों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने यहां रहने वालों का शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन कराएं साथ ही अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं। हॉस्टलों में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की समय सीमा रात 10 बजे निर्धारित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने कड़ी चे...