देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: हरिद्वार। ब्रह्मपुरी की रहने वाली गर्भवती महिला रेनू दास (21) की जिला महिला अस्पताल में बने मातृ शिशु अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद क्षेत्रीय पार्षद सोहित सेठी के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला की मृत्यु ऐम्स अस्पताल जाते हुए रास्ते में हुई है। वहीं, पार्षद ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...