देहरादून, अगस्त 24 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। त्योहारी सीजन के मद्देनजर प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 8 मिठाइयों के सैंपल भरे हैं। इस दौरान डेयरियों से भी सैंपल भरकर जांच के लिए भेजे गए। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने एसडीएम अपूर्वा सिंह को त्योहारी सीजन के मद्देनजर शहर में खाद्य पदार्थों की सैंपल के निर्देश दिए। सोमवार को एसडीएम अपूर्वा सिंह व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर स्थित मिठाइयों की दुकानों से सैंपल भरे। टीम ने प्रतिष्ठित खाद्य प्रतिष्ठानों, मिठाई की दुकानों एवं डेयरी प्रतिष्ठानों कैन्टीन, रेस्टोरेंट पर छापेमारी की। टीम द्वारा प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई, रख-रखाव एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का जायजा लिया गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: रक्षाबंधन से पहले मिठाई-दूध की जां...