देहरादून, जुलाई 31 -- Dehradun News: विकासनगर। जन संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के वास्तविक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाने तथा चयन सूची की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के कारण मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी देहरादून के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी विनोद कुमार को सौंपा।रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि विकासनगर ब्लॉक की लाभार्थी सूची से कई पात्र गरीबों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि सरकारी नौकरी करने वाले, उनके परिजन और दो-तीन मंजिला मकानों में रहने वाले लोगों के नाम सूची में शामिल कर दिए गए हैं।

मांगें और आश्वासन उन्होंने कहा कि कुछ संपन्न लोगों ने अपने पक्के मकानों के बजाय पुराने टीन शेड, ...