देहरादून, अक्टूबर 4 -- Dehradun News: पौड़ी। स्वच्छता ही सेवा के तहत पौड़ी नगर पालिका के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चला रही है। अभियान के अंतर्गत कंडोलिया मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र, नगर के विभिन्न व्यू प्वाइंट तथा न्यू बस अड्डे के आसपास विशेष सफाई कर कूड़ा-कचरा एवं प्लास्टिक अपशिष्ट हटाया गया। स्थानीय नागरिकों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों से सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गयी। 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ' अभियान के तहत न्यू बस अड्डे के समीप भी सामूहिक रूप से सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष, वार्ड सदस्य, अधिशासी अधिकारी सहित अन्य लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान आसपास के क्षेत्र की सफाई के साथ लोगों को कूड़े का उचित निस्तारण करने और नगर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए...