Dehradun News: पौड़ी में ग्रामीण डाक सेवकों का धरना, आठवें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: पौड़ी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले गुरुवार को डाक सेवकों ने प्रधान डाकघर पौड़ी में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ग्रामीण डाक सेवकों ने अपनी दो सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से उठाते हुए विभाग से इनका समाधान करने की मांग की। धरना-प्रदर्शन के दौरान संघ ने मांग की कि ग्रामीण डाक सेवकों को आठवें वेतन आयोग में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें भी वेतन संबंधी लाभ मिल सकें। वहीं, दूसरी प्रमुख मांग में टारगेट पूरा करने के नाम पर ग्रामीण डाक सेवकों पर बनाए जा रहे दबाव और कथित शोषण पर रोक लगाने की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ग्रामीण डाक सेवकों से प्रीमियम जमा कराने, नए खाते खुलवाने और निर्धारित लक्ष्य पूरे करने के नाम पर लगातार दबाव बन रहा है। उनका कहना है कि विभागीय कार्यों और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.