देहरादून, अक्टूबर 25 -- Dehradun News: पौडी। पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर रविवार को सुबह एक ट्रक के खराब होने की वजह से करीब डेढ़ घंटे पुलिस को यातायात डाइवर्ट करना पड़ा। इस दौरान कोटद्वार, पाबौ, खिर्सू के साथ ही पौडी की ओर से आने जाने वाले वाहनों को बुआखाल कंडोलिया और छतरी धार विकास भवन मार्ग से आवाजाही करनी पड़ी। रविवार को सुबह करीब 8 बजे पाबौ की तरफ जाने वाला यह ट्रक बुआखाल के पास गलत मोड़ लेते हुए सड़क के बीचों बीच फंस गया। जिससे हाईवे पर पौड़ी से बुआखाल की ओर जाने वाले वाहनों को भी यहा से वापस होकर छतरी धार विकास भवन मार्ग से घूमकर बुआखाल जाना पड़ा। वही पाबौ, खिर्सू और कोटद्वार की तरफ से आने वाले वाहन कंडोलिया मार्ग से पौड़ी पहुचे। ट्रक के हाईवे पर फंसने पर कोतवाली पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर ट्रक को करीब साढ़े 9 बजे हाईवे से हटवाया। इसके बाद ही हाईवे ...