देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: पौड़ी। बेरोजगार संगठन के पदाधिकारीयों ने जिले के एक अशासकीय स्कूल में प्रधानाचार्य पद पर नियम विरुद्ध नियुक्ति का आरोप लगाया है। बेरोजगार संगठन के अध्यक्ष राम कंडवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाक़ात कर जल्द मामले की एसआईटी जांच करवाने की मांग की। कहा कि मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। मामले में जांच पुरी होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जायगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...