देहरादून, सितम्बर 7 -- Dehradun News: पौड़ी। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीडीओ अशोक जोशी की अध्यक्षता में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। विभिन्न विभागों से संबंधित 19 शिकायतें दर्ज की गई। सीडीओ ने अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया और शेष शिकायतों को लेकर संबंधित अफसरों को समय से प्रभावी कार्यावाही के निर्देश दिए। इस मौके पर सड़क, राजस्व, पेयजल, खाद्य आपूर्ति, परिवहन और सार्वजनिक सुविधाओं से संबंधित मामले प्रमुख आए। जनता मिलन कार्यक्रम में भितांई मल्ली निवासी गिरीश चंद्र ने दाणोधार-खंडाह मोटर मार्ग का ऊपरी पुश्ता ढहने से मकान को खतरा होने और उज्याड़ी निवासी हरेन्द्र ने डांग-उज्याड़ी सड़क के पुश्ते के क्षतिग्रस्त होने से आवासीय भवन को नुकसान पहुंचने की शिकायत की। सीडीओ ने लोनिवि प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को तत्काल अवर अ...