देहरादून, अक्टूबर 8 -- Dehradun News: पौड़ी। श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर बैगवाड़ी के पास गुरुवार को पिकअप और स्कूटी की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अनुपम नेगी (25), पुत्र स्व. अर्जुन सिंह नेगी, निवासी सर्किट हॉउस पौड़ी के रूप में हुई है। हादसे में युवक के मुंह और नाक से रक्तस्राव हुआ था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी हालत गंभीर थी और चिकित्सकों ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...