देहरादून, अगस्त 26 -- Dehradun News: पौड़ी। कांग्रेस की ओर से बुधवार को ऑडिटोरियम पौड़ी में रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और आपसी स्नेह का प्रतीक बताते हुए पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने सभी को रक्षाबंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चक्रधरपुर थाना परिसर में एकल ग्रामोत्थान ...