देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: पौड़ी। हरेला महाभियान के तहत जनपद में पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को एक साथ मजबूत करने की दिशा में नई पहल शुरू की गई है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में जिला आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग 34 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में औषधीय उद्यान विकसित कर रहा है。हरेला महाभियान की विशेषताएँ इस अभियान का उद्देश्य औषधीय पौधों का संरक्षण, आयुर्वेद के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना और लोगों को प्राकृतिक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सालय की ओर से इस योजना के लिए 1.70 लाख की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।औषधीय उद्यान की रोपाई आरोग्य मंदिर परिसरों के अलावा गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर भी औषधीय और सुगंधित पौधे लगाए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इनके औषधीय महत्व और उ...