Dehradun News: पौड़ी के भरसार में छात्रा की मौत पर दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन
देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: पौड़ी। उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार में बीएससी चतुर्थ वर्ष की छात्रा मधु यादव की मौत के बाद विश्वविद्यालय की स्वास्थ्य और आपातकालीन व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों में आक्रोश है। छात्रा मधु की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने मंगलवार को भी कॉलेज परिसर में प्रदर्शन कर व्यवस्थाओं में सुधार और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। छात्रों का कहना है कि मधु की तबीयत 26 अगस्त से ही खराब थी। उनका आरोप है कि 29 अगस्त तक उसे समुचित उपचार नहीं मिल पाया। हालत बिगड़ने पर रात में उसे पाबौ, फिर पौड़ी और श्रीनगर होते हुए ऋषिकेश एम्स ले जाया गया, जहां पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: प्रसव के बाद गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप आक्रोशित छात्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.