Dehradun News: पौड़ी के पोखड़ा से दून के लिए हिमगिरी बस सेवा शुरू
देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: देहरादून। पर्वतीय अंचलों के यात्रियों की सुविधा के लिए जीएमओयू ने 'हिमगिरी बस सेवा' का दायरा और बढ़ा दिया है। कंपनी ने पौड़ी के पोखड़ा से देहरादून के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। इसके साथ ही सोमवार से तिरपालीसैंण और थलीसैंण से भी देहरादून के लिए नई बस सेवाएं संचालित की जाएंगी। जीएमओयू के पर्यटन अधिकारी अनिल बरगली ने बताया कि पोखड़ा से पहली बस रविवार सुबह देहरादून के लिए रवाना हुई, जो वाया कोटद्वार देहरादून पहुंचेगी। उन्होंने जानकारी दी कि सोमवार सुबह छह बजे तिरपालीसैंण और थलीसैंण से देहरादून के लिए बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिसका शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। बताया कि हिमगिरी बस सेवाओं को लेकर यात्रियों की ओर से बेहद सकारात्मक रुझान और उत्साह देखने को मिल रहा है। इसे देखते हुए आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.