देहरादून, सितम्बर 17 -- Dehradun News: पौड़ी। कांग्रेस नेता अरुणा कुमार ने कल्जीखाल ब्लॉक के दिवई और कुटनडई क्षेत्र में जनसंपर्क कर ग्रामीणों से संवाद किया। उन्होंने लोगों को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए पार्टी के समर्थन की अपील की। एससी प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष सुनील स्वामी, मंडलम अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत और ग्राम प्रधान दिवई अनुसूया देवी की अध्यक्षता में आयोजित जनसंपर्क के दौरान अरुणा कुमार ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता से सीधे संवाद कर रही है और आगामी समय में क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस दौरान इतेंद्र सिंह चिंतामणि, कविता देवी, चंपा देवी, सीमा देवी, भारती देवी, बबिता देवी, सावित्री देवी, सुमन सिंह, चैता देवी, उर्मिला देवी, पिंकी देवी...