देहरादून, अक्टूबर 7 -- Dehradun News: पौड़ी। राजकीय महाविद्यालय कळजीखाल में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापिका डॉ. नीति शर्मा ने प्राचार्य डॉ. केबी श्रीवास्तव के निर्देशन में किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली पारंपरिक व्यंजन तैयार किए और उनके पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने गुलगुले, झंगोरे की खीर, दाल की रोटी, हरी सब्जी, ककड़ी, विशेष प्रकार का नमक और तिल की चटनी सहित विभिन्न व्यंजन बनाए। उन्होंने बताया कि पारंपरिक पहाड़ी खाद्य पदार्थ पौष्टिक होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रथम सेमेस्टर की छात्रा प्रीति ने हासिल किया। सिमरन ने द्वितीय, दीपिका ने तृतीय और प्रिया ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. केबी ...