Dehradun News: पौड़ी की बंद सड़कों को दो दिन में खोले: एडीएम
देहरादून, जुलाई 19 -- Dehradun News: पौड़ी। जिले में मानसून के दौरान लंबे समय से बंद दो मोटर मार्गों को लेकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। एडीएम फिंचा राम चौहान ने पीएमजीएसवाई कोटद्वार और एनपीसीसी दुगड्डा के अधिशासी अभियंताओं को चेतावनी जारी करते हुए दो दिन के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के बंद मार्गों को यातायात के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। एडीएम ने कहा कि लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण कई सड़कें बंद हैं, जिससे लोगों को इलाज और दूसरी जरूरी सुविधाएं मिलने में दिक्कत हो रही है। एमआईएस पीडब्ल्यूडी पोर्टल की समीक्षा में पाया गया कि नौगांव-बुकंडी मोटर मार्ग 12 जुलाई से और चैलूसैण-देवीखेत मोटर मार्ग के किमी पांच से बमोली मोटर मार्ग 13 जुलाई से बंद दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पर 2 दिन भारी; इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट, केदारनाथ मार्ग बाधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.