देहरादून, नवम्बर 9 -- Dehradun News: मसूरी। संवाददाता उत्तरकाशी से देहरादून की ओर जा रही श्री हरि एंबुलेंस सर्विस की एंबुलेंस भट्टा फॉल के पास एक मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई की ढलान पर लटक गई।काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को बाहर निकाला गया।पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जानकारी मिली है कि मोड़ पर ब्रेक नहीं लगने के कारण एंबुलेंस अनियंत्रित हुई। घटना की सूचना मिलने पर वाहन को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई। बताया गया कि अगर एंबुलेंस पत्थर पर नहीं रुकती तो और नीचे गहराई में गिर सकती थी। बता दें कि भट्टा फॉल के आसपास सड़क पर तीखे मोड़ और ढलान हैं, जिस कारण हादसे की आशंका बनी रहती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इस घटना में एंबुलेंस का पत्थर में अटक जाना राहत की बात रही, नहीं त...