देहरादून, सितम्बर 18 -- Dehradun News: देहरादून। प्रिंस चौक के पास रात को पैदल जा रहे व्यक्ति को बेकाबू छोटे हाथी ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। चंदर नगर, अमर हाइट होटल के पास के रहने वाले कन्हैया लाल वर्मा अपने घर से बुधवार रात प्रिंस चौक की ओर जा रहे थे। तभी हादसा हुआ। हादसे में उनके सिर और मुंह पर चोटें आई हैं। उनकी बेटी साक्षी वर्मा ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...