देहरादून, जुलाई 2 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र में सीवर लाइन एवं पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर अपने कैंप कार्यालय में जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।बैठक के दौरान मंत्री ने शक्ति कॉलोनी, नीलकंठ विहार, दून विहार, डोभालवाला, विजय कॉलोनी, राजेंद्र नगर, आर्य नगर, किशन नगर, साकेत कॉलोनी, अमन विहार, मंदाकिनी विहार, सालावाला, चिड़ौवली गढ़ी सहित अन्य वार्डों में प्रस्तावित सीवर योजनाओं एवं सीवर ट्रीटमेंट कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जहां सीवर की पुरानी एवं जर्जर लाइनें बदलने की आवश्यकता है, वहां उन्हें शीघ्र बदलकर कर नई सीवर लाइन बिछाई जाए। अमृत योजना के अं...