देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून। पूर्व विधायक राजकुमार ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सोमवार को कांवली रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर और प्रेमनगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में हुए कार्यक्रम में हिस्सा लिया और भगवान वाल्मीकि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके द्वारा रचित पवित्र रामायण हमें समता, न्याय और आपसी भाईचारे का संदेश देती है। उन्होंने प्रदेश की जनता की भलाई, उनके अधिकारों की रक्षा और सर्वसमाज के उत्थान के प्रति अपना संकल्प दोहराया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष एससी विभाग अजय बेनीवाल, सोमप्रकाश वाल्मीकि, अमीचंद सोनकर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पथरियापीर में धूमधाम से मनाई वाल्मीकी जयंती यह भी पढ़ें- Dehradun...