Dehradun News: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को दी श्रद्धांजलि, बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून। पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर एक स्मरण सभा का आयोजन किया गया। गुरुवार को कांवली रोड स्थित नेताजी संघर्ष समिति के कार्यालय में समिति की उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल और प्रमुख महासचिव आरिफ वारसी ने कहा कि डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति के सर्वोच्च शिखर पर ले जाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने कहा कि एक महान वैज्ञानिक होते हुए भी उन्होंने निस्वार्थ भाव से राष्ट्र की सेवा की, जिसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। इस अवसर पर प्रदीप कुकरेती, दानिश नूर, पारस यादव, गुलाम मुस्तफा, जय बिष्ट, अतुल शर्मा, नितिन राठौड़, सुशील विरमानी, विपुल नौटियाल, इलियास कुरैशी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- APJ Abdul Kalam Quotes : एपीजे अब्दुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.