देहरादून, जुलाई 30 -- Dehradun News: राजपुर क्षेत्र में गुरुवार को एक पूर्व बैंक मैनेजर का शव उनके किराये के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किया। शुरुआती जांच में मामला अवसाद और बीमारी से जुड़ा लग रहा है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय अखिल सिन्हा मूल निवासी विज्ञान खंड, गोमती नगर, लखनऊ यूपी के रूप में हुई है। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि अखिल सिन्हा आईटी पार्क क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रहते थे। उनकी पत्नी करीब 5-6 दिन पहले लखनऊ गई हुई थीं। बुधवार से अखिल का मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहा था। अनहोनी की आशंका पर पत्नी ने मकान में रहने वाले अन्य किरायेदार मनीष को फोन किया। मनीष ने जब कमरे के बाहर से आवाज लगाई तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांकने पर अखिल सोफे पर बेसुध लेटे हुए दिखा...