देहरादून, अगस्त 17 -- Dehradun News: देहरादून। दून शहर में पुश्ते टूटने से प्रभावित परिवारों ने सोमवार को बस्ती बचाओ आंदोलन के तहत जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, पारदर्शी मुआवजा वितरण और क्षतिग्रस्त पुश्तों के स्थायी निर्माण की मांग की गई। गांधीग्राम, लोहियानगर, ब्रह्मपुरी, देवर्षि एन्क्लेव, खुड़बुड़ा मोहल्ला और संगम विहार समेत कई क्षेत्रों में नुकसान का उल्लेख किया गया। संयोजक अनन्त आकाश के अनुसार जिले में तीन भवन पूर्ण और कई लोगों के आवास आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। प्रभावितों ने राजस्व विभाग से तत्काल सर्वे कराने और पुराने मामलों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग की। जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बस्ती बचाओ ...