देहरादून, अगस्त 21 -- Dehradun News: पुलिस लाइन देहरादून में हरियाली तीज पर्व पुलिस परिवार की महिलाओं ने उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरमीत कौर और गीता धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकगीत, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और तीज के झूलों का जमकर आनंद लिया। पुलिस लाइन में गुरुवार देर शाम शुरू हुए समारोह का मुख्य आकर्षण तीज क्वीन प्रतियोगिता रही। इसमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सुनीता जैन ने तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। वहीं, रजनी रावत दूसरे और नेहा व पार्वती तीसरे स्थान पर रहीं। बेस्ट मेहंदी प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसमें कुमारी भूमि ने प्रथम, कुमारी रागनी ने द्वितीय और पूजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Hald...