देहरादून, अक्टूबर 28 -- Dehradun News: नई टिहरी। गृह मंत्रालय, भारत सरकार की पहल और पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर टिहरी पुलिस ने साइबर जागरूक उत्तराखंड,सुरक्षित डिजिटल उत्तराखंड' थीम के तहत साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत थाना छाम और थाना घनसाली पुलिस ने विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को साइबर अपराधों से बचाव,सुरक्षित डिजिटल की जानकारी दी। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर थाना छाम पुलिस की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज थौलधार,भल्डियाना,छाम और घनसाली पुलिस ने हिमालयन पब्लिक स्कूल घनसाली में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। उन्होंने छात्रों को ऑनलाइन ठगी,फर्जी कॉल,डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के लिए जागरूक किया। पुलिस ने ओटीपी,बैंक खाते से जुड़ी जानकारी और अन्य ...