देहरादून, अगस्त 22 -- Dehradun News: हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान के दौरान पुलिस ने नहर पटरी के पास एक आरोपी को 6.63 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी स्मैक को बेचने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक 21 अप्रैल की रात नहर पटरी जमालपुर खुर्द की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर सकपका गया और पीछे मुड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसे कुछ दूरी पर घेरकर रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने जेब से एक पन्नी निकालकर फेंकने का प्रयास किया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विपिन 22 वर्ष पुत्र हरद्वारी लाल निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर ब...