देहरादून, जुलाई 13 -- Dehradun News: उत्तराखंड पुलिस के जवानों की 4600 रुपये ग्रेड पे की मांग के समर्थन में सोमवार को राजधानी में पुलिस अधिकार मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों को पुलिस ने सुभाष रोड पर आयकर कट से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक लिया। रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन किया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर वापस लौट गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह कई संगठनों के लोग परेड ग्राउंड के पास इकट्ठा हुए। यहां से दोपहर करीब 12:20 बजे पुलिस मुख्यालय की ओर निकले। जिसे पुलिस ने बैरियर पर रोक लिया। इस दौरान मार्च का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता और कांग्रेस नेता संदीप चमोली ने कहा कि प्रदेश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में दिन-रात जुटे रहने वाले जवानों की 4...