देहरादून, अगस्त 27 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। संस्कार परिवार और आजीविका एजुकेशन गढ़ीकैंट की बहनों ने गढ़ीकैंट पुलिस और आईटीबीपी के जवानों को स्वनिर्मित राखियां बांधी, तिलक कर मिठाई खिलाई।अभियान प्रणेता योगाचार्य डॉ. विपिन जोशी और प्रधानाचार्य नीलम विजय की मौजूदगी में आईटीबीपी सीमाद्वार के अधिकारियों व जवानों को भी राखियां बांधी गईं। आईटीबीपी की महिला सैनिकों ने डॉ. जोशी को राखी बांधी। इस मौके पर आईटीबीपी सीमाद्वार परिसर में नेपाल जल प्रलय के मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। कार्यक्रम में आजीव विजय, सलोनी राणा व जितेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पुलिसकर्मियों को छात्राओं ने बांधी राखी, देशभक्ति का दिया संदेश यह भी पढ़ें- Saraikela News: सेंट फ्रां...