Dehradun News: पीजी हॉस्टल में छात्र पर हमला, नाक की हड्डी टूटी
देहरादून, सितम्बर 23 -- Dehradun News: क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र के एक पीजी हॉस्टल में रहने वाले छात्र ने हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। मामले में मंगलवार को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बीते एक सितंबर की रात लगभग 12:30 बजे भारूवाला कॉलोनी स्थित एक पीजी हॉस्टल में हुई। यश राणा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अनिकेत सिंह और उसके साथियों ने उस पर अचानक हमला कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। इस हमले में पीड़ित की नाक की हड्डी टूट गई और सिर, चेहरे तथा आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने मामले में दो सितंबर को भी पुलिस में शिकायत की थी। तब आरोपी अनिकेत ने माफीनामा देकर समझौता कर लिया था। आरोप है कि समझौते बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल और सामान्य कॉल से पीड़ित पर दबाव बनाना शुरू कर दिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.