देहरादून, अक्टूबर 5 -- Dehradun News: नई टिहरी। भिलंगना ब्लॉक के मुयालय गांव के गोरिया में वर्षों से आपदा की मार झेल रहा पैदल संपर्क मार्ग आखिरकार ग्रामीणों के लिए सुगम हो गया है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें करीब ढाई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही थी। ग्रामीणों के अनुसार, आपदा के दौरान पैदल संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद कई साल गुजर गए, लेकिन मार्ग की मरम्मत नहीं होने से ग्रामीणों की परेशानी बनी रही। दैनिक जरूरतों, खेतों और अन्य कार्यों के लिए आने-जाने वाले ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्ते से लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष पंचायत चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी समस्या क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी कुकरे...