देहरादून, जुलाई 27 -- Dehradun News: 18 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने पर भाजपा पार्षद के बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पार्षद के बेटे ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा किया है। घटना के बाद से परिवार दहशत में है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 24 जुलाई से घर नहीं लौटी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विजय पार्क वार्ड नंबर 36 की पार्षद अमिता सिंह के बेटे शुभम चौधरी ने ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर कहीं गायब किया है। परिजनों ने अपनी तहरीर में चिंता जताते हुए कहा है कि उनकी बेटी की जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर जल्द से जल्द उनकी बेटी को बरामद किया जाए। इसके साथ ही पीड़ित पक्ष ने आरोप...