देहरादून, जुलाई 12 -- Dehradun News: बीरोंखाल। बारिश से रिखणीखाल-बीरोखाल मोटरमार्ग कांडा, दुनांऊ, घिरैली के समीप पहाड़ी से बोल्डर गिरने से पांच दिनों से यातायात के लिए पूरी तरह से बंद है। लोगों का कहना है कि लैंसडौन लोनिवि सड़क को खोलने में कोई रुचि नहीं ले रहा है। ग्रामीण ने यहां भी कहा कि अभी तक पीडब्ल्यूडी लेंसडोंन ने कोई भी जेसीबी मशीन नहीं लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...