देहरादून, अक्टूबर 16 -- Dehradun News: त्यौहारी सीजन के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर सामान फैलाकर बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। अभियान पलटन बाजार और घंटाघर के पास के इलाकों में चला। इस दौरान मुख्य मार्गों पर बेतरतीब ढंग से और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 29 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान किया गया। वहीं, दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सामान सजाकर पैदल यात्रियों और यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले कुल 61 दुकानदारों पर पुलिस ने शिकंजा कसा। पुलिस ने 83 पुलिस एक्ट के तहत 19 दुकानदारों का चालान कर 1.90 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा 81 पुलिस एक्ट की कार्रवाई की जद में 42 दुकानदार आए, जिनसे 10,500 रुपये का अर्थदंड वसूला गया। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रम...