देहरादून, अक्टूबर 22 -- Dehradun News: रुड़की। परशुराम स्वाभिमान सेना उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष पं. दीपक पांडे ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से राष्ट्रहित, समाजहित और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सामाजिक समरसता बढ़ाना और समाज को संगठित करना है। प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द ही जिलाध्यक्षों की घोषणा भी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...