देहरादून, अक्टूबर 29 -- Dehradun News: ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में पाँच दिवसीय वेदान्त योग कोर्स आध्यात्मिक चेतना, आत्मचिंतन और जीवन के गहनतम प्रश्नों को समझने की एक अनुपम यात्रा के रूप में संपन्न हुआ। यह कोर्स योग को केवल शरीर की साधना नहीं, बल्कि स्वयं को जानने, मन को समझने और जीवन के वास्तविक स्वरूप का बोध प्राप्त करने की समग्र प्रक्रिया के रूप में अनुभव करने का अवसर प्रदान करता है। प्रतिभागियों को परमार्थ निकेतन की आध्यात्मिक परम्परा, गंगा तट की शान्तिमयी ऊर्जा और भारतीय ऋषि संस्कृति के सान्निध्य में वेदान्त की शिक्षाओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ। कोर्स के दौरान योग, ध्यान, आत्मचिंतन और वेदान्त के सिद्धान्तों के माध्यम से जीवन को अधिक सजग, संतुलित, सार्थक और शांतिमय बनाने का अभ्यास कराया। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: योग प्रतिभागियों...