देहरादून, सितम्बर 12 -- Dehradun News: रुड़की। पनियाला गांव स्थित रविदास चौक पर जिला योजना के तहत करीब 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित सड़क का लोकार्पण विधायक वीरेंद्र जाती ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया और गांव की अन्य समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। विधायक वीरेंद्र जाती ने कहा कि बदहाल हो चुकी इस सड़क के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रविदास चौक रुड़की, लाठरदेवा और झबरेड़ा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है। सड़क बनने से कई गांवों के आवागमन में सहूलियत होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...