देहरादून, अक्टूबर 26 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में सोमवार को आदिकवि एवं रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती धूमधाम से मनाई गई। अनेक लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर नमन किया।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को महर्षि वाल्मीकि जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से सत्य, करुणा समानता और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनके महान विचार और शिक्षाएं आज भी समाज को सदाचार, सामाजिक समरसता और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। मंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनके आदर्श हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को मजबूत करने का संदेश देते हैं। यह भी पढ़े...