Dehradun News: पड़ोसी ने घर में घुसकर महिला पर किया हमला
देहरादून, जुलाई 7 -- Dehradun News: देहरादून। सहस्रधारा रोड स्थित पेरिस विहार में एक व्यक्ति ने आधी रात को घर में घुसकर पड़ोसन पर हमला कर दिया। पेरिस विहार लेन नंबर-दो निवासी बीरबल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पां जुलाई की रात करीब 12:30 बजे वह घर पर नहीं थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला धर्मपाल उनके घर पहुंचा और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज व अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से सिर पर भारी ईंट और किसी धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई। पत्नी का मेडिकल कराने के बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। एसओ रायपुर संजीत कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.