देहरादून, सितम्बर 1 -- Dehradun News: नौगांव। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से लगा सारीगाड़ कंडारी मोटर मार्ग विभाग और प्रशासन के लिए किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं हो गया है, विभाग ने दो दिन-रात की कड़ी मसकत के साथ मार्ग को खोला ही था लेकिन रात को मोटर मार्ग पर इतना भू धंसाव हुआ कि अब मार्ग खोलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हो गया। गोडर के 18 गांव के लोगों को थोड़ी राहत जैसे मिली तो उससे अधिक मुसीबत पैदा हो गई, ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की कार्यदाई संस्था पर गंभीर आरोप लगायें हैं।

गोडर क्षेत्र की स्थितिगोडर क्षेत्र में 27 गांव की कुल आबादी पांच हजार से अधिक और लोग खेती किसानी और पशुपालन और नगदी फसलों पर निर्भर हैं। ग्रामीण बतातें हैं कि यदि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग कटींग के साथ साथ सुरक्षात्मक कार्य भी करता तो आज स्थिति ऐसी नह...