देहरादून, अक्टूबर 21 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नेशविला रोड पर सीसी सड़क जल्द बनेगी। इससे स्थानीय लोगों और कारोबारियों को गड्ढों से निजात मिल सकेगी।बुधवार को नेशविला रोड पर तोइरारे से कनिष्कांत मार्केट स्थित केनरा बैंक तक सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नेशविला रोड व्यापार समिति के संरक्षक लालचंद शर्मा ने किया। लालचंद शर्मा ने कहा कि इस सड़क के निर्माण से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क की स्थिति बेहतर होने से क्षेत्र की व्यापारिक गतिविधियों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। लालचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विकास और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नेशविला रोड पर सीसी स...