देहरादून, अक्टूबर 10 -- Dehradun News: देहरादून। 65वीं राष्ट्रीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्तराखंड के ओलंपियन सूरज पंवार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन सूरज ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में एक घंटा 30 मिनट 48 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। उनके कोच ओलंपियन मनीष रावत भी प्रतियोगिता के दौरान उनका हौसला बढ़ाने के लिए मौजूद रहे। उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ ने सूरज और उनके कोच मनीष रावत को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...