देहरादून, सितम्बर 13 -- Dehradun News: नव चेतना समिति की ओर से रविवार को डोभाल चौक, नेहरूग्राम में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें नेपाल में आई भीषण बाढ़ त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों और दिल्ली के सत्य निकेतन पीजी हादसे में मृत छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। समिति की संयोजिका दीप्ति रावत बिष्ट ने कहा कि हादसों में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करना समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की अपील की। सभा में अनिता उपाध्याय, एकता, माया पुंडीर, मोनिका, गीता, शशि थापा, चंद्रा खत्री, गौरव खत्री और उमा नेगी समेत समिति के सदस्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ त्रासदी में मारे गए लोगों के प्रति भिक्षुओं ने किया शांति पाठ

हिंदी हिन्दुस...