Dehradun News: नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में डॉक्टर नहीं, मरीज परेशान
देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून। दून अस्पताल के नेत्र रोग विभाग में तीनों कमरों में साढ़े दस बजे तक डॉक्टर नहीं बैठे। जिससे यहां पर काफी संख्या में मरीज इलाज के लिए करीब डेढ़ घंटे इंतजार करते रहे। बताया गया कि कोई क्लास चल रही थी। लेकिन सवाल उठा कि क्या तीनों डॉक्टर क्लास में थे, तो यह किस तरह का प्रबंधन फिर। एक या दो ओपीडी तो चलनी चाहिए। मरीजों की परेशानी एवं डॉक्टरों के खाली कमरों की वीडियो वारयल होने पर एमएस डॉ. आरएस बिष्ट ने नेत्र रोग विभाग एचओडी से जवाब मांगा है। एमएस के मुताबिक सुबह नौ बजे हर हाल में ओपीडी शुरू होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.