देहरादून, अगस्त 18 -- Dehradun News: देहरादून। श्री कुमाऊंनी मंडल रायपुर और ओखला ग्राम समिति के सहयोग से सोमवार को श्री कुमाऊं भवन, ओखला सुंदरवाला में निशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक उमेश शर्मा काऊ, कुमाऊंनी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, महासचिव कैलाश सिंह जोशी और ओखला ग्राम समिति अध्यक्ष विजय सजवान ने किया। इस दौरान विधायक समेत डीएस मेहरा, भगवान सिंह बिष्ट, पीसी जोशी, अमित कुमार और श्री राठौर आदि ने भी अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर में करीब 120 लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि लगभग 80 लोगों की खून की जांच हुई। विधायक उमेश शर्मा काऊ ने मंडल की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी समाज कल्याण के कार्य जारी रखने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। शिविर के समापन के बाद...