Dehradun News: निवेश में मोटे मुनाफे का लालच देकर 5.90 लाख ठगे
देहरादून, सितम्बर 25 -- Dehradun News: निवेश के नाम पर कारोबारी से परिचित ने ही 5.90 लाख रुपये हड़प लिए। हर महीने 7-8 फीसदी का मासिक रिटर्न का लालच देकर रकम ली गई। शिकायत पर कैंट कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कौलागढ़ स्थित नानक क्लॉथ हाउस से जुड़े मोहित कांत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके परिचित करन शर्मा ने जनवरी 2024 में उन्हें एक कंपनी या स्कीम में निवेश करने का सुझाव दिया था। आरोपी करन शर्मा पीपलचौक कौलागढ़ का निवासी है। शुरुआत में कम रकम देने पर भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने कुछ समय तक रिटर्न का भुगतान भी किया। विश्वास होने पर पीड़ित से कुल 5.90 लाख रुपये ले लिए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.