Dehradun News: निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 27 सितंबर को होगा
देहरादून, अगस्त 28 -- Dehradun News: देहरादून। 47वां विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 27, 28 एवं 29 सितंबर को होगा।यह निर्णय शुक्रवार को दून सिख वेलफेयर सोसायटी की कार्यकारिणी की आयोजित बैठक में लिया गया। शिविर हर वर्ष की भांति श्री महंत इंदिरेश हॉस्पिटल देहरादून के सहयोग से 27, 28 एवं 29 सितंबर को आयोजित होगा। नेत्र शिविर 27 को लंगर हॉल, गुरुद्वारा ऋषिकेश रोड डोईवाला एवं 28- 29 सितंबर को गुरुनानक निवास, सुभाष रोड में आयोजित होगा। संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला ने इसकी पुष्टि की। शिविर के संयोजक सरदार अमरजीत सिंह ऑबेरॉय एवँ सहसंयोजक सरदार इंदरजीत सिंह होगे। महासचिव केके अरोड़ा ने बताया कि शिविर का ज्यादा से ज्यादा मरीज लाभ उठाएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.