देहरादून, अक्टूबर 15 -- Dehradun News: देहरादून। करनपुर, नालापानी रोड में व्यापारी के गोदाम में आग लग गई। इसमें गोदाम में रखा अधिकांश सामान जल गया। बुधवार देर रात नालापानी रोड पर हरि मंदिर के पास व्यापारी के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम का काफी सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन टीम को दी। मौके पर पहुंचकर टीम ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक गोदाम का काफी सामान जल चुका था। गनीमत रही की उस समय गोदाम पर कोई मौजूद नहीं था और किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई। पुलिस आग लगने के कारणों का पता कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...