देहरादून, अक्टूबर 14 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। संयुक्त नागरिक संगठन ने मुख्य सचिव, सचिव आवास और सचिव पीडब्ल्यूडी को पत्र भेजकर शहर के सभी फुटपाथों को अवैध अतिक्रमण से पूरी तरह मुक्त कराने की मांग की है।संगठन के सचिव नरेश चंद्र कुलाश्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं कि सड़क किनारे सीमांकित फुटपाथ पर पैदल चलना आम नागरिकों का मौलिक अधिकार है। कोर्ट ने गत 24 अगस्त को सभी राज्यों को फुटपाथों के चिन्हीकरण और अतिक्रमण मुक्ति अभियान की रिपोर्ट पेश करने को कहा था। इसके अलावा, 5 अक्टूबर को केंद्र सरकार को पायलट प्रोजेक्ट के तहत पांच प्रमुख शहरों में इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए थे। संगठन का कहना है कि देहरादून के लगभग सभी प्रमुख मार्गों पर रेहड़ी-पटरी और अन्य दुकानदारों द्वारा फुटपाथों पर अ...