Dehradun News: नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई करें: एडीएम
देहरादून, सितम्बर 9 -- Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार ने कहा कि नशा केवल कानून-व्यवस्था से जुड़ा विषय नहीं है, बल्कि समाज, विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य से जुड़ी गंभीर चुनौती है। इसके लिए प्रवर्तनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्रों की जीआईएस मैपिंग कर प्रभावी कार्रवाई करें।मंगलवार को एडीएम प्रशासन स्मृता परमार की अध्यक्षता में ड्रग्स के उपयोग को पूर्णतः रोकने और क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक आयोजित की गई। एडीएम ने विभागों के अधिकारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं नशे के बढ़ते प्रचलन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.